फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nh remain closed due to land sliding

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से किन्नौर में एनएच-5 रहा बाधित, फंसे रहे यात्री

Fri, 28 Jul 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 28 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। खतरे के साये में हजारों लोग सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण वीरवार देर शाम को किन्नौर जिले में कई स्थानों पर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह दरक रही पहाड़ी के कारण एनएच पांच पर सफर जानलेवा बना हुआ है। भारी बरसात के चलते निगुलसरी, चौरा, शोल्डिंग, नाथपा, कक्षस्थल, पागल नाला, टापरी गर्मपानी और उरनी ढांक के पास भूस्खलन होने से वीरवार देर शाम से यातायात ठप हो गया। एनएच पर कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं, जिससे यातायात अवरुद्ध हुआ। हालांकि सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से 6 मशीनें और दर्जनों मजदूरों को बाधित स्थानों पर तैनात कर दिया था। कड़ी मशक्कत से 11 बजे यातायात बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होते ही फंसे लोगों ने राहत की सांस ली और अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि अवरुद्ध मार्ग को बहाल कर दिया गया है। एनएच पर कई स्थानों पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। फिलहाल एनएच पर रिकांगपिओ से शिमला और काजा की ओर से वाहनों की आवाजाही सुचारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed