फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nh cleared for light vehicles

Rampur Bushahar News: ब्रौनी खड्ड के पास तीसरे दिन एनएच-5 छोटे वाहनों के लिए बहाल

Sat, 29 Jul 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 29 Jul 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
nh cleared for light vehicles
ब्रौनी खड्ड के पास एनएच -५ छोटे वाहनों लिए हुआ बहाल।
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के ब्रौनी खड्ड में बीते वीरवार से बाधित नेशनल हाईवे पांच तीसरे दिन शनिवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अभी समय लगेगा। एनएच बहाल होने के बाद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते वीरवार को दोपहर 12 बजे से भारी भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने के कारण ब्रौनी खड्ड के पास नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बाधित हो गया था। ऐसे में रामपुर से किन्नौर जाने और किन्नौर से रामपुर, शिमला की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। सड़क को बहाल करने में नेशनल हाईवे प्राधिकरण दिनरात जुटा हुआ था, लेकिन बार बार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच को बहाल करना चुनौती बना हुआ था। एनएच प्राधिकरण ने सड़क के दोनों छोर पर जेसीबी मशीनें तैनात की थीं, जो लगातार काम में जुटी हुई थीं। शनिवार दोपहर बाद ब्रौनी खड्ड के पास नेशनल हाईवे को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है, जबकि साथ लगते डेट ज्यूरी में पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण नेशनल हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। यहां भी प्राधिकरण ने मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं, जो मार्ग की बहाली में जुटे हुए हैं। उधर, किन्नौर जिले के चौरा में भी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है और चट्टानें दरक रही हैं, जिस कारण एनएच पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। किन्नौर जिले का शेष दुनिया से संपर्क अभी भी कटा हुआ है और हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि ब्रौनी खड्ड के पास शनिवार दोपहर बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही भी जल्द शुरू होगी। डेट ज्यूरी में मार्ग बहाली का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed