फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH-5 restored in Nathpa after 20 hours

Rampur Bushahar News: नाथपा में 20 घंटे बाद एनएच-पांच बहाल

Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
NH-5 restored in Nathpa after 20 hours
किन्नौर के नाथपा में शुक्रवार शाम से यातायात के लिए अवरुद्ध हुआ नेशनल हाईवे पांच। संवाद
शुक्रवार शाम को भूस्खलन से बाधित हुआ था एनएच
विज्ञापन


पूह-काजा जाने वाले लोग हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
किन्नौर जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार शाम को जिले के नाथपा में भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-पांच यातायात के लिए बाधित हो गया। 20 घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल किया। अब रामपुर से पूह-काजा के लिए वाहनों की आवाजाही हो रही है। एनएच बहाल होने के बाद जिले के हजारों लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। भारी बरसात के कारण यहां भूस्खलन का सिलसिला फिर से शुरू हो गया था। शुक्रवार को किन्नौर जिले के निचले क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण नाथपा में पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया था। इस कारण शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से नेशनल हाईवे-पांच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। एनएच ठप होने के चलते पूह-काजा के लिए वाया डेम साइट होकर वाहनों की आवाजाही करवाई गई, लेकिन तंग सड़क पर वाहनों की बढ़ी आवाजाही के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने शनिवार सुबह से ही एनएच को बहाल करने का काम शुरू कर दिया। एनएचएआई भावानगर के सहायक अभियंता उमेश लारजू ने बताया कि पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। बाधित एनएच को शनिवार सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article