फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nh-5 block due to landslide in near chora for four hour

चौरा के पास चट्टानें दरकने से नेशनल हाईवे-5 रहा बाधित

Sun, 03 Oct 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
nh-5 block due to landslide in near chora for four hour
किन्नौर जिले के चौरा के पास चार घंटे के बाद बहाल हुआ एनएच 5 - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चौरा में चट्टानें खिसकने से नेशनल हाईवे-5 करीब 4 घंटे तक बाधित रहा। आवाजाही बाधित होने हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला रविवार सुबह 11 बजे का है, जब चौरा के पास पहाड़ी से भारी चट्टानें खिसकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आ गिरी। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। मामले की सूचना नेशनल हाईवे प्राधिकरण को दी गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे के दोनों ओर बसों सहित छोटे वाहनों की कतारें लग गई। इसमें सेब से लदे वाहन भी थे। नेशनल हाईवे प्राधिकरण की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे नेशनल हाईवे चट्टानों को हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी है। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। साथ ही हाईवे पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इससे पहले भी भूस्खलन से कई लोगों की जान जा चुकी है।

पिछले दिनों भी चौरा में चट्टानें खिसकने के कारण हाईवे कुछ दिन के लिए बंद हो गया था। इससे लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा था।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने कहा कि चौरा के पास चट्टानें खिसकने से नेशनल हाईवे-5 चार घंटे तक बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed