फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Newly elected representatives of Paljara Panchayat submitted a memorandum to the SDM

Rampur Bushahar News: पलजारा के रामपुर तहसील में हों राजस्व कार्य

Thu, 23 Jul 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Newly elected representatives of Paljara Panchayat submitted a memorandum to the SDM
पलजारा पंचायत के राजस्व और पुलिस संबंधि कार्य रामपुर तहसील के लिए स्थानांतरण करने बारे एसडीएम क
नवगठित पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

उपतहसील तकलेच और पुलिस चौकी पहुंचने में झेलनी पड़ रही परेशानी : भंडारी
ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर ग्रामीणों को राहत देने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड में नई बनी पलजारा पंचायत के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पंचायत के राजस्व कार्य उप तहसील तकलेच के बजाय रामपुर में करवाने की मांग उठाई है। साथ ही कानूनी कार्यों के लिए तकलेच पुलिस चौकी से हटाकर पंचायत को रामपुर पुलिस थाना में स्थानांतरण की मांग की है। इस बारे में पंचायत से प्रस्ताव पारित किया गया है। वीरवार को पंचायत प्रधान रचना भंडारी की अगुवाई में पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की मांग की है। हाल ही में विकास खंड रामपुर में पलजारा पंचायत का गठन किया गया है। इस पंचायत के राजस्व कार्य अभी तक उप तहसील तकलेच में हो रहे हैं, जबकि उपतहसील पंचायत के ठीक दूसरी दिशा में पड़ती है। यहां पहुंचने के लिए ग्रामीणों को न तो बेहतर यातायात सुविधा है और न ही कोई विकल्प। राजस्व कार्य करने के लिए वाया बाहली करीब 43 किलोमीटर, जबकि वाया नोगली करीब 63 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यही हाल पुलिस थाने से संबंधित कार्यों का भी है। ग्रामीणों के लिए वाया वाहली केवल एक ही निगम की बस सेवा है। इस कारण उन्हें तकलेच पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पलजारा पंचायत के राजस्व संबंधित कार्य और पुलिस थाना उप तहसील तकलेच से तहसील रामपुर के लिए स्थानांतरण करने की मांग रखी गई है। पंचायत प्रधान पलजारा रचना भंडारी ने कहा कि ग्रामीणों की इस ज्वलंत मांग को लेकर ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत के राजस्व संबंधित कार्य और पुलिस थाना तकलेच के बजाय तहसील रामपुर स्थानांतरण करना अति आवश्यक है। उपतहसील तकलेच पहुंचने में ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। सर्दी और बरसात के दौरान तकलेच पहुंचना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह सड़क बंद हो जाती है। इस मौके पर पंचायत सचिव सांगी राम ठाकुर, उप प्रधान लक्की नेगी, वार्ड सदस्य रेखा, सरवीना, देवेंद्र, महेंद्र सिंह, देसराज भंडारी, लोकेंद्र भंडारी, यशपाल पालसरा, शेष राम पालसरा, रोहित नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article