फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Newborn in arms and a flight of stairs, B-Block becomes a disaster for pregnant women

Rampur Bushahar News: गोद में नवजात और सीढ़ियों का सफर, प्रसूताओं के लिए आफत बना बी-ब्लॉक

Tue, 12 May 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Newborn in arms and a flight of stairs, B-Block becomes a disaster for pregnant women
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बी ब्लॉक में बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बी ब्लॉक में लिफ्ट बंद होने से मरीजों का बढ़ा मर्ज
विज्ञापन

लिफ्ट बंद होने के कारण सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हैं मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करोड़ों की लागत से बना बी-ब्लॉक मरीजों के लिए सुविधा कम और दुश्वारी ज्यादा साबित हो रहा है। पांच मंजिला इस भवन में लगाई गई दोनों लिफ्ट महीनों से ठप पड़ी हैं। आलम यह है कि लिफ्ट के दरवाजों के आगे अब अस्पताल का कबाड़ और अन्य सामान डंप कर दिया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही हैं, जिन्हें इलाज के लिए ऊपरी मंजिलों तक सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बहुमंजिला ब्लॉक में रैंप तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में जो मरीज पैदल चलने में असमर्थ हैं या व्हीलचेयर पर हैं, उन्हें ऊपर ले जाना तीमारदारों के लिए किसी जंग से कम नहीं है। सड़क से मेडिसिन ओपीडी जाने वाले बुजुर्ग मरीजों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बी-ब्लॉक में ही शिशु वार्ड स्थित है। लिफ्ट की सुविधा न होने के चलते महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को गोदी में उठाकर शिशु वार्ड तक पहुंचना पड़ता है। वहीं ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर ऊपर ले जाना असंभव हो गया है। इसके अलावा, अस्पताल प्रशासन दवाओं का स्टॉक भी इसी ब्लॉक की ऊपरी मंजिल पर रखता है, जिससे कर्मचारियों को भारी भरकम दवाओं के कार्टन कंधों पर उठाकर ले जाने पड़ रहे हैं।


कोट
लिफ्ट की देखरेख के लिए हमारे पास कोई कर्मचारी नहीं है। इसकी मांग की गई थी, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हुई। सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद रखा गया है। अस्पताल जल्द ही कथेड़ शिफ्ट होने वाला है, वहां मरीजों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed