फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   new panchyat representative greated in Bhavanagar

भावानगर में सम्मानित किए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि

Fri, 29 Jan 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
new panchyat representative greated in Bhavanagar
निचार ब्लॉक के नवनियुक्त जनप्रतिनिधि विधायक जगत सिंह नेगी के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। पंचायतीराज चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विधायक जगत सिंह नेगी ने भावानगर में सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित परिचय बैठक में विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देने के साथ ही उन्हें आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विधायक होने के नाते उनका दायित्व किन्नौर की हर पंचायत के लिए एक समान रहेगा।
नवनिर्वाचित कोई भी प्रतिनिधि अपने किसी भी कार्य के लिए उनसे जब चाहे मिल सकता है। अपने क्षेत्र के विकास में विधायक से जो भी मदद उन्हें चाहिए होगी, उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि पार्टी से ऊपर उठकर सभी प्रतिनिधि अपने गांव के विकास के लिए कार्य करें। किन्नौर की हर पंचायत का एक समान विकास बिना किसी भेदभाव के हो, यही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पंचायतीराज प्रतिनिधियों के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों से निष्पक्ष कार्य करने और पंचायतीराज को सुदृढ़ करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में निचार खंड के ज्यादातर पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed