फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   New executive committees of the Music Council and Cultural Council formed at Ani College

Rampur Bushahar News: प्रो. अशोक कुमार संगीत परिषद और प्रो. संजय दत्त बने सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष

Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
आनी कॉलेज में संगीत परिषद और सांस्कृतिक परिषद की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू) ।
राजकीय महाविद्यालय आनी में सोमवार को सत्र 2026-27 संगीत परिषद और सांस्कृतिक परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने की। कार्यक्रम में प्रो. अशोक कुमार को संगीत परिषद और प्रो. संजय दत्त को सांस्कृतिक परिषद का अध्यक्ष चुना गया। संगीत परिषद की कार्यकारिणी में गौरव ठाकुर उपाध्यक्ष, चांदनी सचिव, सुहानी सह सचिव, कोषाध्यक्ष पवन, अनुष्का, रागनी, अंजली, साहिल और भूमिका को मीडिया प्रभारी चुना गया। सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी में गौरव शर्मा उपाध्यक्ष, तनिका सचिव, रवींद्र, यशवंत सहसचिव, कैल्विन, साक्षी कोषाध्यक्ष, संजना और रनिका को मीडिया प्रभारी चुना गया। पंकज, हरीश, इंदु, इशिता, श्रुति और अमन को सदस्य चुना गया। संगीत विभाग के सहायक प्रो. अशोक कुमार और संजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में संगीत, संस्कृति के संरक्षण के लिए संगीत परिषद और सांस्कृतिक परिषद कार्यरत है। हर साल कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


कॉलेज प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। कहा कि संगीत परिषद और सांस्कृतिक परिषद छात्रों के सांगीतिक, सांस्कृतिक कौशल को निखारने का काम करता है। इस मौके पर संगीत विभाग के समस्त छात्र और महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed