फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   New executive committee of Devta Kuikanda Nag Mandir Committee was formed

Rampur Bushahar News: घनश्याम अध्यक्ष और दलीप को सौंपी उपाध्यक्ष की कमान

Sun, 30 Mar 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of Devta Kuikanda Nag Mandir Committee was formed
देवता साहिब कुईकाँडा नाग मंदिर कमेटी के नई कार्यकारिणी के सदस्य सामुहिक चित्र में।जागरूक पाठक
देवता कुईकंडा नाग मंदिर कमेटी की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन



नित्थर (कुल्लू)। देवता साहिब कुईकंडा नाग देवता मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चंथवा गांव के घनश्याम ठाकुर को अध्यक्ष चुना। कुठेड़ गांव के दलीप ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा प्रताप ठाकुर सचिव, शिव कुमार को मीडिया प्रभारी, पविंदर कुमार, मनोज कुमार, गोपाल चंद, धर्मपाल शर्मा, रवि ठाकुर, रमेश ठाकुर, रमेश, गवास्कर, संतोष, सतीश कुमार, संजय कुमार, महिपाल और संजय कुमार को सदस्य चुना है। इस मौके पर देवता साहिब कुईकंडा नाग के गुर विनोद ठाकुर मौजूद रहे। बताते चलें कि कुई कंडा नाग देवता क्षेत्र के हजारों लोगों का आस्था का केंद्र है। जहां न सिर्फ नित्थर क्षेत्र के लोगों का आना-जाना रहता है, बल्कि सिरीगढ़ नरेंनगढ़ के लोगों का मंदिर के प्रति काफी श्रद्धा है। नव नियुक्त अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने बताया कि वह मंदिर कमेटी की समूची कार्यकारिणी को साथ लेकर कार्य करेंगे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed