{"_id":"6703c90e34f2f09f05003e55","slug":"neither-bdo-nor-superintendent-in-rampur-for-two-months-rampur-bushahr-development-work-stopped-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-122840-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में दो माह से न बीडीओ, न अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में दो माह से न बीडीओ, न अधीक्षक
विज्ञापन
सूबे की 37 पंचायतों के विकास कार्य हो रहे प्रभावित, एक माह से पंचायत सचिवों का वेतन भी लटका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खंड विकास अधिकारी कार्यालय रामपुर में स्टाफ की कमी चल रही है। दो महीने से बीडीओ और अधीक्षक का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में सूबे की 37 पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और अन्य कार्यों को पूरा करने में देरी हो रही है। बीडीओ न होने के कारण पंचायत सचिवों का एक माह का वेतन भी लटक गया है। रामपुर कार्यालय में 37 पंचायतों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा रहता है, लेकिन बीडीओ कार्यालय रामपुर में स्टाफ न होने के कारण पंचायतों के विकास कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। वर्तमान में खंड विकास कार्यालय में बीडीओ और अधीक्षक का पद दो महीने से खाली चल रहा है।
बीडीओ न होने से बिलों की अदायगी करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 37 पंचायतों के आवश्यक दस्तावेजों, मनरेगा के कार्यों समेत अन्य विकास कार्यों की औपचारिकताओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, बीडीओ रामपुर का तीन महीने पहले स्थानांतरण हो गया था। उसके बाद अधीक्षक को कार्यवाहक बीडीओ का कार्यभार सौंपा गया, लेकिन 31 अगस्त को वह भी सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद एक माह में बीडीओ का कार्यभार पूरी तरह से खाली रहा है। बीडीओ कार्यालय में पंचायतों के विकास कार्यों में सीधा संपर्क रहता है। सभी विकास कार्यों की स्वीकृति और कागजी औपचारिकताएं इस कार्यालय से पूरी की जाती हैं, लेकिन अहम पद रिक्त होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
एसईबीपीओ ने बीडीओ का कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद बीडीओ के सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा रहे हैं। सितंबर माह में बीडीओ का कार्यभार पूरी तरह से खाली रहा। इस कारण सचिवों को वेतन नहीं मिल पाया। अब सचिवों के वेतन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। - चमन भारती, कार्यवाहक बीडीओ