{"_id":"69074350cc2abdf40100f755","slug":"neither-a-doctor-nor-a-pharmacist-at-the-ayurvedic-health-center-jwalda-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-147292-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालडा में न डॉक्टर और न फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालडा में न डॉक्टर और न फार्मासिस्ट
विज्ञापन
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालडा में बीते कई साल से स्वास्थ्य सेवाएं पड़ी ठप। संवाद
प्राथमिक उपचार के लिए भी 10 किलोमीटर दूर ननखड़ी जाना पड़ रहा
तीन साल से ग्रामीण झेल रहे परेशानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। तहसील ननखड़ी की अड्डू और बगलती पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को घरद्वार पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद परेशान होना पड़ रहा है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालडा में तीन वर्ष से डॉक्टर और फार्मासिस्ट का पद रिक्त पड़ा है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालडा तीन वर्ष से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र से ज्वालडा, धनावली, चेबड़ी, शीला, अड्डू, नगालनी, मोहाली, दनेवठी, बगलती, खमोटी और धोना गांवों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए 10 किलोमीटर दूर ननखड़ी या फिर रामपुर अस्पताल जाना पड़ रहा है। रिक्त पदों को न भरने को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीण राजेश खुंद, दुर्गादत्त शर्मा, पिंकू मेहता, हेमराज और जोगिंदर ने कहा कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट न होने से ग्रामीणों को दवाइयां तक नहीं मिल रहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार और आयुर्वेदिक विभाग से इस आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग उठाई है ताकि ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पड़े पदों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती होगी। -डॉ. रोहिणी, खंड चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद