फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Necessary improvements should be made to the roads in the Anni Assembly constituency

Rampur Bushahar News: आनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों में हो आवश्यक सुधार

Thu, 25 Jun 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
आनी विधान सभा क्षेत्र की सडक़ों में हो आवश्यक सुधार
विज्ञापन

पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने सडक़ों की समस्या बारे अधिशासी अभियंता से की मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। आनी विधान सभा क्षेत्र में बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा ने काफी तबाही मचाई थी। सबसे अधिक नुकसान क्षेत्र की सड़कों को पहुंचा है। ऐसे में सड़कों की हालत में आवश्यक सुधार को लेकर पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने विस क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को दूर कर हजारों ग्रामीणों और किसान बागवानों को राहत पहुंचाने के बारे में चर्चा की। उन्होंने आनी और निरमंड उपमंडल की विभिन्न सड़कों की समस्याओं को लेकर चर्चा की और सड़कों पर बने गड्ढों, बंद नालियों और बरसात से हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विभाग से सड़कों की स्थिति को जल्द सुधारने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed