फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NCC snow track camp begins at PG College Rampur

Rampur Bushahar News: मैदानी क्षेत्रों के कैडेट पर्वतीय क्षेत्रों की परिस्थितियों से होंगे परिचित

Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
NCC snow track camp begins at PG College Rampur
पीजी कॉलेज रामपुर में मंगलवार से शुरू हुआ एनसीसी का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर। स्रोत : एनसीसी
पीजी कॉलेज रामपुर में शुरू हुआ एनसीसी का 7 दिवसीय हिम ट्रैक शिविर
विज्ञापन

तीन राज्यों के 8 ग्रुप के 510 कैडेट ले रहे शिविर में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
मैदानी क्षेत्रों से आए एनसीसी कैडेट हिमाचल की कठिन भौगोलिक और पर्वतीय क्षेत्रों की परिस्थितियों से वाकिफ होंगे। पीजी कॉलेज रामपुर में मंगलवार से एनसीसी का 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में करीब 8 ग्रुप के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं, जो क्षेत्र की विकट परिस्थितियों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आठ हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन की ओर से पीजी कॉलेज रामपुर में 18 मई से 24 मई तक हिम ट्रैक-3 एनसीसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के तहत आने वाले आठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़, अंबाला, रोहतक, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और शिमला के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का औपचारिक शुभारंभ सभी ग्रुप से आए कैडेटों के आगमन के साथ हुआ। शुभारंभ पर आठ हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन रामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने शिविर के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों में कैडेट की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रशिक्षण, अनुशासन, स्वच्छता, ताजा एवं पौष्टिक भोजन, आत्म-देखभाल और ट्रैकिंग कार्यों भी जोर दिया। इस शिविर में कुल 510 एनसीसी कैडेट, 15 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और एनसीसी स्टाफ भाग ले रहे हैं। शिविर के संचालन में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सारकेक, शिविर एडजुटेंट कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर, लेफ्टिनेंट मोहन नेगी, मानद लेफ्टिनेंट प्रीतम और जूनियर कमीशंड अधिकारी प्रेम सिंह समेत भारतीय सेना से तैनात अन्य स्टाफ कैडेटों के प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। शिविर में रोहतक ग्रुप से 63 कैडेट, अंबाला ग्रुप से 63, शिमला ग्रुप से 69, चंडीगढ़ ग्रुप से 63, अमृतसर ग्रुप से 63, पटियाला से 63, जालंधर ग्रुप से 63 और लुधियाना ग्रुप से 44 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट निर्धारित ट्रैकिंग मार्गों पर ट्रैकिंग करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से जीसी रामपुर से खरगा, जीसी रामपुर से देवढांक और जीसी रामपुर से रचोली पर ट्रैकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed