{"_id":"6a157c474be3a7caff0eee10","slug":"ncc-annual-training-camp-begins-at-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-161058-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
तीन कॉलेज और 13 स्कूलों के 510 कैडेट भाग ले रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर में मंगलवार को दस दिवसीय एटीसी-222 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर में तीन कॉलेज और 13 स्कूलों के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर बीएमएस परमार ने की। रामपुर कॉलेज, रिकांगपिओ कॉलेज, निरमंड कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, खरगा, नोगली, दत्तनगर, कशोली, ज्यूरी, जेएनवी स्कूल रिकांगपिओ, जेएनवी स्कूल काजा, डीपीएस स्कूल झाकड़ी, एचएसडी पब्लिक स्कूल खनेरी, जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्टू, शाइनिंग स्टार स्कूल जगातखाना और देव भूमि स्कूल जगातखाना स्कूल के कैडेट भाग लेंगे। शिविर के पहले दिन दस्तावेजीकरण और बायोमेट्रिक प्रक्रिया हुई। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट को अनुशासन, एकता, राष्ट्र सेवा, सशस्त्र बलों में कॅरिअर और कठिन परिश्रम के बारे में जागरूक करना है। कमांडिंग ऑफिसर ने सभी कैडेट को शिविर में अनुशासन और एकता के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कैडेट को राष्ट्र सेवा करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।