{"_id":"66a39fa5ff1803934a076a49","slug":"ncc-and-army-soldiers-celebrated-kargil-vijay-diwas-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-119298-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में एनसीसी और सेना के जवानों ने मनाया कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में एनसीसी और सेना के जवानों ने मनाया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
संवादन्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रामपुर कॉलेज में एनसीसी और भारतीय सेना मराठा रेजिमेंट आवेरी पट्टी के साथ मिलकर कारगिल विजय दिवस मनाया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि मेजर सुमित बावा ने शहीदों को पुष्प भेंटकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यतिथि ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला कर विजय हासिल की थी। इन सैनिकों की बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे देश सेवा में तत्परता से आगे आएं और देश सेवा में अपना योगदान देने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ें। इस दौरान आर्मी बैंड के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दीं। इस दौरान सेना ने कारगिल वाॅर पर बनी डाॅक्यूमेंटरी छात्रों और शिक्षकों को दिखाई। इस मौके पर रामपुर कॉलेज प्राचार्य पंकज बसोदिया, उप प्राचार्य डाॅ. बिद्या बधु नेगी, एनसीसी के केयर टेकर डाॅ. योजना ठाकुर भी मौजूद रहे।
--