फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   navratara

सराहन में पहले नवरात्र को उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़

Sun, 29 Sep 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
navratara
हाटकोटी मंदिर में दर्शन को उमडी श्रदालुओं की भीड़ - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी/ रोहड़ू (रामपुर बुशहर)। शरद नवरात्र के पहले दिन सराहन में मां भीमाकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद सराहन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा। भीमाकाली मंदिर में जहां लोग माता की पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे थे, वहीं छोटेबच्चों के मुंडन संस्कार करवाने वालों की संख्या भी ज्यादा रही। नवरात्रों के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में मंदिर न्यास और पूजा कमेटी की ओर से शत चंडी पाठ करवाया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है। सराहन में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बस स्टैंड से बाजार तक गाड़ियां ही गाड़ियां होने से जाम जैसी स्थिति बनी रही। वहीं, रविवार को पहले नवरात्र पर सुबह-सुबह ही मां भीमाकाली की पूजा अर्चना की गई। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को भी किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। पहले नवरात्र से मंदिर न्यास और भीमाकाली मंदिर पूजा कमेटी की ओर से शतचंडी पाठ भी शुरू किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि नवरात्रों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, तेज बारिश के बाद दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में पूरा दिन माता के जयकारे के साथ सैकड़ों लोग दशर्न के लिए लाइन में लगे रहे। पहले नवरात्र के दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस बार भी मंदिर को नवरात्रों के लिए पूरी तरह से सजाया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं पुख्ता की गई हैं। रविवार को सुबह से शाम तक हाटकोटी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। लंगर भवन में हर दिन हजारों लोगों के लिए पूरे नवरात्रों में लंगर की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के साथ नवरात्र मेले में बाहर के व्यापारियों की दुकानें लगाई गई हैं। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस की तैनाती के बाद भी बीच-बीच में सडक पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा नवरात्रों के दौरान यहां पर लंगर नियमित रूप से चलेगा। यातायात सुविधा के लिए पुलिस तैनात है। मंदिर में न्यास के सदस्यों को भी सहयोग के लिए अलग-अलग जिम्मेवारी पहले ही बैठक के दौरान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed