फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Navar and Parala teams won the matches on the second day of the Cricket Revolution competition

Rampur Bushahar News: क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता के दूसरे दिन नावर और पराला टीम ने जीते मैच

Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Navar and Parala teams won the matches on the second day of the Cricket Revolution competition
रोहड़ू में क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता के दूसरे दिन चलता मैच। संवाद
पहले मैच में जुब्बल की टीम से शुभम और पराला से सचित ने बनाए 39 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी



रोहड़ू। रोहड़ू में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। नावर की टीम और पराला की टीम ने अपने मैच जीते। हालांकि, मैच में बारिश ने भी खलल डाला। शनिवार को पहला मैच पराला सुपर किंग्स और फार्म सेंटर जुब्बल के बीच खेला गया। जुब्बल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धाारित 10 ओवरों में दो विकेट खोकर 100 रन बनाए। जुब्बल की ओर से शुभम ने 45 और प्रवीण ने 22 रन बनाए। पराला की टीम ने 9 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। जुब्बल को आठ विकेटों से हराया। पराला की ओर से सचित ने 39 रन, अर्जुन ने 29 रन बनाए। दूसरा मैच नावर लीजेंड्स और कोटखाई रायल टीम के बीच हुआ। नावर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में छह विकेट खोकर 118 रन बनाए। मितुल ने 24, नितिन ने 21 और अंकुश ने 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटखाई की टीम दस ओवरों में सात विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। नावर ने 20 रनों से मैच जीता। कोटखाई की ओर से अनुज राणा ने 30 रन और शुभम ने 22 रन बनाए। तीसरा मैच रोहड़ू नाइट हाक्स टीम और सुपर किंग्स पराला के बीच आरंभ तो हुआ, लेकिन बारिश ने मैच में खलल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article