फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   naval became pansioner welfare assosiation president

नवल बने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन आनी के अध्यक्ष

Thu, 16 Sep 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
naval became pansioner welfare assosiation president
बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन आनी के नई पदाधिकारी बैठक के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी में बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक एचपीएसईबी इंप्लाई यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नवल ठाकुर को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन आनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गुरध्यान और मोतीराम को उपाध्यक्ष, अमर ठाकुर को महासचिव, प्रेम भारती को संयुक्त सचिव, मोहर सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष और अजय ठाकुर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी पूर्व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को सरकार से संबंधित जो भी समस्याएं आएंगी, उसके निदान के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित एसोसिएशन ने एकमत से आह्वान किया कि 23 सितंबर को शिमला में होने जा रहे एचपीएसईबी की इंप्लाई यूनियन के स्वर्ण जयंती समारोह को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कपूर चंद, बीनी राम, कौल राम, खूब राम, मनसा राम, श्यामदास, नियाल चंद, किशन सिंह, नोया राम, लायक सिंह, सीताराम, शेर सिंह, रॉयल सिंह, मालू राम, जय नंद, रोशनलाल, रघुवीर सिंह, मदन ठाकुर, तनु, जोगिंद्र, ईश्वर और रिंकी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed