फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National volleyball and badminton competitions to be held at International Lavi Fair

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में होंगी राष्ट्रीय वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं

Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
National volleyball and badminton competitions to be held at International Lavi Fair
रामपुर में बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
विजेश को संयोजक, राजेश गुप्ता और डॉ. सतपाल चुने बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रेस सचिव
विज्ञापन

बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में राष्ट्रीय वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। नरसिंह मंदिर में मंगलवार को बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन रामपुर की वार्षिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने अध्यक्षता की। बैठक में एसोसिएशन के दो सदस्य रहे स्व. दर्शन दास कायथ और स्व. आनंद नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी सदस्यों ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बैठक में एसोसिएशन के कुछ रिक्त पदों को भरने के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें प्रेम मेहता को महासचिव, वीर सिंह कपूर को कोषाध्यक्ष और ऋषि रोच को संयुक्त सचिव चुना गया। इनके अलावा विजेश गोयल को संयोजक, राजेश गुप्ता और डॉ. सतपाल को प्रेस सचिव का दायित्व सौंपा गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के विकास और खेल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित महासचिव प्रेम मेहता ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में खेलों, विशेषकर वॉलीबाल को एक नए स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलकर खेल संस्कृति को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा करना था। प्रतियोगिता के लिए सदस्यों ने विचार-विमर्श किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों सहित व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान कर प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने सभी सदस्यों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और सभी को एसोसिएशन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article