फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National State Employees Union, Rohru, Shimla

चालक संजय की मौत मामले की हो न्यायिक जांच : डोगरा

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ ने निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को निलंबित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने धर्मपुर परिवहन निगम के चालक संजय की मौत के मामले की न्यायिक जांच करने और संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक को तुरंत निलंबित करने की मांग उठाई है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री बृज लाल शर्मा ने कहा कि मामले में परिवहन मंडल के डीएम की भूमिका पर भी संदेहजनक है। उन्होंने कहा कि मृतक संजय के देय वेतन की भी जानकारी मांगी गई है। कब उसे वेतन मिला, यह सब बैंक डिटेल में सब पता लग जाएगा ।संजय की पत्नी व परिवारजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप आरएम पर लगाए हैं और घरेलू हिंसा कि बात को नकारा है। एचआरटीसी के अधिकारी मामले में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। मरने से पूर्व संजय ने क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ बयान दिया है। इसके अतिरिक्त धर्मपुर परिवहन डिपो के कई कर्मचारियों ने इंक्रीमेंट रोकने के आरोप लगाए हैं। इस तरह के सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। महासंघ ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि परिवहन निगम के कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए। मृतक संजय के परिवारजनों को मुआवजा राशि दी जाए। उनके परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed