फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Road Safety Month inaugurated on Thursday at the new bus stand in Rampur

वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन : नरेश वर्मा

Thu, 01 Jan 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
National Road Safety Month inaugurated on Thursday at the new bus stand in Rampur
रामपुर में सड़क नियमों का पालन करने के लिए शपथ ग्रहण करते चालक: संवाद
. रामपुर नए बस अड्डे में लोगों ने सड़क के नियमों का पालन करने की ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के नए बस अड्डे में वीरवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान की थीम सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा रहेगी। एक माह तक कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर ने लोगों को सड़क के नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। नरेश वर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में लोगों, चालकों और ऑटो चालकों को यातायात के नियम बताए गए और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय फोन का उपयोग न करें। गाड़ी चलाते समय फोन के उपयोग पर एक हजार से पांच हजार तक जुर्माना और छह महीने से एक साल तक का कारावास हो सकता है। अधिक गति होने पर जुर्माना लाइट मोटर वाहन के लिए एक हजार से दो हजार, मीडियम और हेवी माल वाहन के लिए दो हजार से चार हजार और पुन: अपराध पर लाइसेंस जब्त हो सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं और शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। पहले अपराध पर दस हजार का जुर्माना और छह महीने तक का कारावास हो सकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया की दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करें। इस अवसर पर आरएम रामपुर अतुल, जसपाल सहित अन्य चालक और परिचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article