{"_id":"6a5faa5c291b4bf1f9075180","slug":"national-quality-assessment-successful-at-ayushman-arogya-mandir-leo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165375-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर लियो में राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर लियो में राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन सफल
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मूल्यांकन पूरा कराने वाले किन्नौर का पहला स्वास्थ्य संस्थान बना
मूल्यांकन दल का नेतृत्व राज्य कार्यक्रम अधिकारी हितेन बनियाल ने किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लियो में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) के अंतर्गत राज्य स्तरीय मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उपलब्धि के साथ, यह जिला किन्नौर का पहला स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहां एनक्यूएएस के तहत राज्य स्तरीय मूल्यांकन पूरा किया गया है। मूल्यांकन दल का नेतृत्व राज्य कार्यक्रम अधिकारी (एनक्यूएएस) हितेन बनियाल ने किया।उनके साथ सिविल अस्पताल रोहड़ू से कृति मेहता भी मूल्यांकन दल में शामिल रहीं। यह संपूर्ण मूल्यांकन पीएचसी लियो के चिकित्सा प्रभारी तेंजिन रिंगचेन की उपस्थिति में किया गया। राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप था। टीम ने रोगी देखभाल, औषधि एवं नैदानिक सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, रोगी सुरक्षा एवं संतुष्टि, अभिलेख प्रबंधन और स्वच्छता भी मूल्यांकन के दायरे में थे। दल ने विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद किया।
मरीजों से भी सेवाओं के संबंध में प्रतिक्रिया प्राप्त की गई। इस प्रक्रिया से स्वास्थ्य केंद्र की समग्र गुणवत्ता का आकलन किया गया। यह सफलता पीएचसी लियो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य संस्थान और समस्त कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है।
राज्य स्तरीय टीम आगामी दिनों में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का भी मूल्यांकन करेगी। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर मूरंग, स्वास्थ्य उपकेंद्र रिस्पा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी किल्बा तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र बटसेरी शामिल हैं। पीएचसी लियो के चिकित्सा प्रभारी तेंजिन रिंगचेन ने इस अवसर पर कहा कि उनकी पूरी टीम गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान भविष्य में भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।