{"_id":"6691287e08184462920aa774","slug":"national-highways-authority-of-india-nhai-nh-5-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118672-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पिछली बरसात के जख्म पर 8\nकरोड़ से भरेगा एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पिछली बरसात के जख्म पर 8 करोड़ से भरेगा एनएचएआई
विज्ञापन
किंगल
से पोवारी
तक लगेंगे डंगे
और सुरक्षा दीवारें, 90 किमी सड़क
पर सफर होगा सुरक्षित
बीते वर्ष भारी बरसात से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए एनएच की सुधरेगी दयनीय हालत
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। देश को चीन की सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच की बीते एक वर्ष से हालत दयनीय बनी हुई है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुआ एनएच हादसों को न्योता दे रहा है। वहीं, अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पिछली बरसात में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे के जख्मों को आठ करोड़ रुपये से भरेगा। इस राशि से एनएच-पांच के किनारे डंगे और सुरक्षा दीवारें लगाई जाएंगी। प्राधिकरण ने टेंडर आवंटन का कार्य पूरा कर लिया है और जल्द ही एनएच को सुधारने का कार्य शुरू होगा।
गौर हो कि बीते वर्ष हुई भारी बरसात के कारण नेशनल हाईवे-पांच किंगल से पोवारी तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। भारी बरसात से सड़क के किनारे लगे डंगे और सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं। इस कारण कारण एनएच पर सफर करने वाले हजारों लोगों को सफर करना खतरों भरा बना रहता है। कई स्थानों पर स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। चीन अधिकृत तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले इन नेशनल हाईवे का 12 महीने बहाल रहना अति आवश्यक है। देश सीमा पर तैनात सेना, आईटीबीपी और पैरामिलिट्री जवानों सहित जनजातीय जिला किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के हजारों लोगों का इस एनएच से रोजाना गुजरना रहता है।
भारी बरसात से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुुई सड़क, डंगों और सुरक्षा दीवारों को दुरुस्त करने का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। एक वर्ष की लंबी अवधि गुजरने के बाद भी एनएच में सुधार नहीं हो पा रहा था। इस कारण क्षेत्र के लोगों में प्राधिकरण और सरकार को लेकर रोष है, लेकिन अब जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आठ करोड़ रुपये की लागत से करीब 90 किलोमीटर सड़क पर गिरे डंगों और सुरक्षा दीवारें लगाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
टेंडर आवंटित कर दिए हैं
किंगल से लेकर पोवारी तक करीब 90 किलोमीटर एनएच पर टूटे डंगों और सुरक्षा दीवारों को जल्द लगाया जाएगा, जिस पर प्राधिकरण करीब आठ करोड़ की राशि व्यय करेगा। प्राधिकरण ने टेंडर आवंटित कर दिए हैं और जल्द ही कार्य शुरू होगा। -केएल सुमन, एक्सईएन, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -संवाद