फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Highway 5 restored for traffic in Narkanda

Rampur Bushahar News: नारकंडा में यातायात के लिए बहाल हुआ नेशनल हाईवे पांच

Mon, 02 Feb 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
National Highway 5 restored for traffic in Narkanda
नारकंडा में सोमवार सुबह एनएच से बर्फ हटाती मशीन। संवाद
शिमला के लिए सुबह वाया बसंतपुर भेजीं निगम की बसें
विज्ञापन

रामपुर-रोहड़ू समेत 16 ग्रामीण रूट अभी भी बंद
दुर्गम क्षेत्रों के हजारों लोगों आवाजाही करने में झेल रहे परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में रविवार को हुई बर्फबारी ने एक बार फिर दुर्गम और ग्रामीण इलाकों के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हालांकि, सोमवार को नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
अब रामपुर से शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। सोमवार सुबह एनएच बहाल न होने के कारण रामपुर से शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा गया। एनएचएआई ने सुबह 10 बजे तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इसके बाद शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

उपमंडल रामपुर के 16 ग्रामीण रूटों पर अभी भी संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। बर्फबारी और फिसलन के कारण ग्रामीण सड़कों पर सफर करना जोखिमों भरा बना हुआ है। वहीं, रामपुर से रोहड़ू और जिला मुख्यालय कुल्लू का आनी और निरमंड उपमंडल से संपर्क कटा है। रामपुर-रोहड़ू सड़क बंद होने से दोनों उपमंडलों के लोगों को आवाजाही करना परेशानियों भरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 305 अभी भी ठप है। निरमंड और आनी उपमंडल के लोगों को कुल्लू पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना है। उपमंडल रामपुर के दुर्गम और ग्रामीण इलाकों में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। ताजा बर्फबारी के कारण दुर्गम क्षेत्र 15/20, 12/20, काशापाट, किन्नू सहित अन्य इलाकों में आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। रामपुर ननखड़ी के करीब 16 ग्रामीण रूट अभी भी प्रभावित हैं। सड़कों पर जमी बर्फ को देखते हुए निगम प्रबंधन ने चालक परिचालकों को खतरा मोल न लेने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन ने जहां तक संभव है, वहीं तक बस सेवाएं चलाने के फरमान दिए हैं। ऐसे में अभी भी हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

नारकंडा में एनएच बहाल होने के बाद शिमला के लिए बसें भेजी जा रही हैं। रामपुर-रोहड़ू और कुल्लू रूट पर बस सेवाएं नहीं चलाई गईं। रामपुर के 16 ग्रामीण रूट बंद हैं। सड़कें बहाल होते ही निगम की बसों की निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा।
-स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो

नारकंडा में सोमवार सुबह एनएच से बर्फ हटाती मशीन। संवाद

नारकंडा में सोमवार सुबह एनएच से बर्फ हटाती मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed