फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Highway-5 remained closed for nine hours in Nathpa

Rampur Bushahar News: नाथपा में नौ घंटे बंद रहा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच

Mon, 02 Sep 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ी परेशानियां, वैकल्पिक मार्ग से होकर लोगों को करना पड़ा सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच के आए दिन बाधित होने से हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। निगुलसरी में जहां ऊपरी पहाड़ी के दरकने से एनएच-पांच पर दिक्कतें बढ़ गई हैं, वहीं अब नाथपा में भूस्खलन से नौ घंटे एनएच पर यातायात ठप रहा। सोमवार सुबह नाथपा में बारिश होने से भूस्खलन हुआ और एनएच-पांच पर सुबह छह बजे यातायात अवरुद्ध हो गया।
मार्ग के बाधित होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, लोगों ने वैकल्पिक मार्ग वांगतू से भावानगर होकर सफर किया। वहीं, सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने मजदूर और मशीनरी को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोपहर दो बजे यातायात के लिए बहाल किया। उसके बाद एनएच-पांच पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

जिले के प्रतिनिधियों प्रधान तरांडा पंचायत हरीभगत नेगी, प्रधान क्रॉबा पंचायत तंजिन छोकित नेगी, प्रधान मीरू पंचायत नरेंद्र नेगी, उपप्रधान यांग्पा यशपाल नेगी, उपप्रधान काफनू शंकर भगत नेगी, उपप्रधान नाथपा संजय नेगी, उपप्रधान पानवी पंचायत बुद्धा राम नेगी, पूर्व प्रधान बरी पंचायत योगराज नेगी, राजेश नेगी, राम कुमार नेगी, दीपक नेगी और दिव्या नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विभाग से वैकल्पिक मार्ग सहित एनएच को दुरुस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने मांग उठाई है कि भावानगर-पलिंगी से छोटा कंबा वैकल्पिक मार्ग का जल्द निर्माण किया जाए, ताकि निगुलसरी में बार-बार बाधित हो रहे एनएच की परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर दो बजे यातायात के लिए एनएच को बहाल किया गया। भूस्खलन के कारण बाधित हुए एनएच को बहाल और चौड़ा किया गया। वाहनों की आवाजाही बराबर हो रही है। - सतीश जोशी, कनिष्ठ अभियंता, एनएच प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article