{"_id":"66780d54d433caee7f0892cd","slug":"national-highway-5-brauni-nala-road-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-117842-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे-पांच ब्रौनी नाले की सड़क दस महीने बाद नहीं सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे-पांच ब्रौनी नाले की सड़क दस महीने बाद नहीं सुधरी
विज्ञापन
काजा, किन्नौर और सराहन जाने हजारों पर्यटक और आम लोग झेल रहे परेशानी, बरौनी नाले के खराब प्वाइंट में गाड़ियों के फंसने से लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। बीती बरसात में बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे-पांच में झाकड़ी ब्रौनी नाले के पास दस महीने बाद भी सड़क का खस्ताहाल है। करीब पौना किलोमीटर सड़क के हालात अभी तक सुधर नहीं पाए हैं। इस कारण छोटे-बड़े वाहन भी मुश्किल गुजर रहे हैं। गर्मी के सीजन में देश-विदेश से हर साल हजारों पर्यटक स्पीति के काजा, किन्नौर जिला के कल्पा, सांगला, छितकुल, नाको और सराहन समेत कई पर्यटन स्थलों को जा रहे हैं। ब्रौनी नाले में कुछ प्वॉइंट इतने खराब है कि छोटे-बड़े सभी वाहन फंस रहे हैं। इस कारण यहां आने वाले हजारों पर्यटक और आम लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क इतनी खराब है कि कई गाड़ियों को नुकसान और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सुनील कुमार, सनम लाल, संदीप कुमार, पूर्व देव, कमलेश, राधा और प्रवीण का कहना है कि ब्रौनी नाले में सड़क इतनी खराब है कि छोटी-बड़ी गाड़ियां बार-बार फंस रही हैं। इस कारण कारण नाले में खस्ताहाल सड़क में जाम तो लग रहा है और कई गाड़ियों का नुकसान भी हो रहा है।
मरम्मत का एस्टीमेट अप्रूवल के लिए भेजा
ब्रौनी नाले की मरम्मत का एस्टीमेट अप्रूवल के लिए भेजा है। ब्रौनी नाले में खराब प्वॉइंट को जल्द ठीक किया जाएगा, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को परेशानी न हो। केसी शर्मा, एसडीओ नेशनल हाईवे सब डिविजन ज्यूरी।