फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nankhari six panchayat electiricity failure

ननखड़ी तहसील की छह पंचायतें अंधेरे में डूबी

Sun, 09 Jan 2022 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी तहसील की छह पंचायतों में शनिवार रात बर्फबारी के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बिना बिजली के लिए ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीते पांच सालों में नई विद्युत लाइन का कार्य पूरा करने में बोर्ड और ठेकेदार नाकाम साबित हो रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को हर वर्ष सर्दियों में झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत जाहू, खड़ाहन, खोलीघाट, खूनी-पनोली, अड्डू और भगलती में सर्दियों में भारी हिमपात होने से दशकों से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए छह पंचायतों के लिए निरथ से खड़ाहन-खोलीघाट के लिए बिजली की नई लाइन बिछाने का कार्य हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पिछले पांच सालों से कर रहा है। इससे सर्दियों में छह पंचायतों के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। मगर ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को यह सुविधा मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

जाहू पंचायत के पूर्व उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, कर्म सिंह चौहान, भक्तराम, विकास, धर्मपाल, श्याम, लकी ठाकुर, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार और संतोष कुमार ने कहा कि छह पंचायतों में भारी हिमपात होता है। हर साल सर्दियों में इन पंचायतों में 10 से 15 दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसको देखते हुए उपरोक्त क्षेत्रों के लिए नीरथ से नई लाइन बिछाने का काम बीते पांच वर्षों से अधर में लटका है। इसका खामियाजा छह पंचायतों के ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से लाइन का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के एक्सईएन रामपुर कुकू शर्मा ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से यह कार्य अधर में लटका है। जल्द ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed