फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nankhari College will soon get its own building

Rampur Bushahar News: ननखड़ी कॉलेज को जल्द मिलेगा अपना भवन

Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nankhari College will soon get its own building
ननखड़ी कॉलेज भवन का 80 लाख से होगा निर्माण कार्य पूरा। संवाद
निर्माणाधीन भवन के कार्य को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किए 80 लाख
विज्ञापन

8 साल से पुराने स्कूल भवन में चल रही कॉलेज की कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील के विद्यार्थियों को जल्द घरद्वार पर बेहतर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी। आठ वर्ष से नए कॉलेज भवन का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अब पुराने स्कूल भवन में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। निर्माणाधीन बहुमंजिला कॉलेज भवन जल्द बनकर तैयार होगा और क्षेत्र की 18 पंचायतों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। शिक्षा विभाग से भवन का कार्य पूरा करवाने के लिए 80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही निर्माण पूरा कर इसे शिक्षा विभाग के सुपुर्द करेगा। ननखड़ी के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घरद्वार पर उच्च शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में ननखड़ी कॉलेज की सौगात दी गई थी। कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के विद्यार्थियों को काफी राहत मिली थी। उस समय से कॉलेज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पुराने भवन में चल रहा है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को पुराने भवन में कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इसी को देखते हुए वर्ष 2018 में कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब आठ वर्ष का लंबा समय बीतने के बाद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया, जिस कारण आज भी यहां अध्ययनरत विद्यार्थी शिक्षा के बेहतर आधारभूत ढांचे से वंचित हैं। भवन के अभाव में यहां नए विषयों में भी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कॉलेज भवन, विषयों की कमी और कई अन्य सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों का रुख कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने कॉलेज का चार मंजिला भवन तो बना दिया, लेकिन लंबे समय से बजट के अभाव में कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब शिक्षा विभाग ने भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बजट जारी किया है। इस बजट से चार मंजिला कॉलेज भवन में फर्नीचर, बिजली, सेनिटेशन और रंग-रोगन का कार्य पूरा किया जाएगा। वर्तमान में ननखड़ी कॉलेज में 68 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन भवन निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को अब दूसरे कॉलेजों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। नया भवन बनने से कॉलेज में नए विषय आने की भी उम्मीद है।

जल्द ही निर्माण कार्य होगा शुरू

लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता राकेश श्याम ने बताया कि ननखड़ी कॉलेज का अधूरा कार्य पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग से 80 लाख का बजट प्राप्त हुआ है। चार मंजिला भवन पर कुल 12.47 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed