फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nankhari College reinstated thanks to protests by the public and the BJP

जनता और भाजपा प्रदर्शन के दम पर बहाल हुआ ननखड़ी कॉलेज : कौल सिंह

Tue, 23 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nankhari College reinstated thanks to protests by the public and the BJP
रामपुर में प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता कौल सिंह नेगी। संवाद
सरकार को जनता के समक्ष झुकना पड़ा, भाजपा ने राज्यपाल का जताया आभार
विज्ञापन

कौल नेगी ने ननखड़ी की 18 पंचायतों की जनता को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी क्षेत्र की 18 पंचायतों की जनता और भाजपा के प्रदर्शन के दम पर कांग्रेस सरकार को ननखड़ी कॉलेज बहाल करना पड़ा। जनता के लगातार आंदोलन के आगे सरकार का झुकना पड़ा और कॉलेज बहाल करने की अधिसूचना जारी करनी पड़ी। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता कौल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि ननखड़ी कॉलेज बहाल करने के लिए क्षेत्र की जनता और भाजपा जनप्रतिनिधि समेत कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे थे और आंदोलन कर रहे थे। कौल सिंह ने ननखड़ी की 18 पंचायतों की जनता का आभार जताया और कॉलेज को बचाने में सफल होने पर सभी को बधाई दी। कौल सिंह ने कहा कि 2 जून को प्रदेश सरकार ने 10 कॉलेज मर्ज करने को बंद करने के आदेश दिए, जिसमें ननखड़ी कॉलेज भी शामिल था। इसके बाद भाजपा और स्थानीय जनता सहित विद्यार्थियों ने इसका विरोध जताया। महिला मंडल, युवक मंडलों सहित भाजपा प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किए और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि कॉलेज में 12 साल से विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन 2 जून को सरकार ने ननखड़ी कॉलेज को शिमला के संजौली और कोटशेरा कॉलेज में मर्ज करने की अधिसूचना जारी की। 5 जून को सरकार को भाजपा ने ज्ञापन भेजा, लेकिन सरकार सजग नहीं थी। ननखड़ी में स्थानीय जनता, भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश रैली निकाली और सरकार को जनता के प्रदर्शन के आगे झुकना पड़ा। कौल सिंह ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं था। यह बच्चों के भविष्य, बच्चों के उच्च शिक्षा के मौलिक अधिकार, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ का मुद्दा था और 18 पंचायतों की जनता की भावना का मुद्दा था। ननखड़ी कॉलेज को बहाल करने के लिए ननखड़ी तहसील की 10 हजार जनता का हस्ताक्षर समर्थन पत्र सोमवार को शिमला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को सौंपा गया। इस मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी उठाया। कांग्रेस सरकार को मजबूरन ननखड़ी कॉलेज बहाल करने के लिए अधिसूचना जारी करनी पड़ी। यह जीत ननखड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article