{"_id":"6683ef06b7e3a8443d0e99a7","slug":"nagar-panchayat-chaupal-drinking-water-crisis-water-available-on-the-fourth-day-chaupal-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118214-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में पेयजल संकट गहराया चौथे दिन मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में पेयजल संकट गहराया चौथे दिन मिल रहा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल मुख्यालय में लगातार पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी के लिए पूरे नगर परिषद क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। बाजार में लोगों को चौथे दिन पानी की नाम मात्र आपूर्ति की जा रही है। मुख्य लाइन से प्रभावशाली लोगों को नौ अवैध कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर पर्याप्त पानी का बहाव है। नगर पंचायत चौपाल के लिए 1998 में बनी थलन बहाव पेयजल योजना और दो उठाऊ पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उसके बाद भी पानी की जरूरत को विभाग पूरा नहीं कर पा रहा है। एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने कहा कि थलन-चौपाल पेयजल योजना में मुख्य लाइन से नौ जगह अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। स्रोत से जो पानी चल रहा है, उससे आधा भी चौपाल में स्टोर टैंकों में नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते नगर पंचायत चौपाल में चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। चौथे दिन भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नगरवासी अपनी निजी गाड़ियों में स्वयं पानी ढो रहे हैं। वहीं जल शक्ति विभाग समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। नगर पंचायत चौपाल कि पार्षद कमला देवी, पूर्व पार्षद सत्या मधाईक, डिंपल, बिना देवी और डिंपल सहित दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय चौपाल पहुंचकर पेयजल संकट के बारे में ज्ञापन सौंपा।
अवैध कनेक्शनों की होगी जांच
पानी की किल्लत और जन प्रतिनिधियों के ज्ञापनों के चलते जल शक्ति विभाग को तीन दिनों के भीतर पेयजल संकट हल करने के निर्देश दिए हैं। मैन लाइन से अवैध कनेक्शन की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। इस पर जल्दी ही उचित कदम उठाया जाएगा।
-हेम चंद वर्मा, एसडीएम चौपाल
ट्रांसफार्मर जलने से आई समस्या
स्रोत में जलस्तर कम होने और एक उठाऊ पेयजल योजना में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण समस्या आई है। जल्दी ही पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। विभाग उठाऊ पेयजल योजनाओं के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
-विजय मच्छान, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडल नेरवा