फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: बर्फबारी से दो नेशनल हाईवे अवरुद्ध, काजा का संपर्क कटा

Mon, 06 Feb 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर, कुल्लू और रामपुर क्षेत्र एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को मौसम में हुई तबदीली के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऊंचाई वाले इलाकों में छह से 12 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। नेशनल हाईवे पांच हुर्लिंग के पास बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। इससे काजा का संपर्क पूरी तरह से कटा गया है। वहीं जलोड़ी जोत में बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही बंद है। हालांकि पिछले दिनों से मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार दोपहर के बाद मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण रामपुर, किन्नौर और कुल्लू जिले के आउटर सराज क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। वहीं रामपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। इससे किन्नौर के कुन्नोचारंग, ठंगी, लंबर, नेसंग, हांगो, चुलिंग, लिप्पा आसरंग, छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला सहित कल्पा, पूह और निचार ब्लॉक के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। सोमवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला में अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी के कारण अभी तक जिले में कोई भी ग्रामीण रूट प्रभावित नहीं हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए परिवहन निगम प्रबंधन ने जिले के सभी ग्रामीण रूटों से बसों को वापस रिकांगपिओ लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जलोड़ी जोत में बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट
सोमवार को काजा को छोड़ जिले के सभी रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही। बर्फबारी को देखते हुए जिले के सभी रूटों से बसों को रिकांगपिओ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुमन नेगी, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed