{"_id":"63dbed7b1570d45155282385","slug":"na-rampur-hp-news-c-19-1-47705-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल के सरांह में कार दुर्घटनाग्रस्त, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल के सरांह में कार दुर्घटनाग्रस्त, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरांह से धबास जाते हुए दोगड़ा नाला के समीप हादसा, तीन लोग घायल
घायलों को चौपाल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरांह के समीप दोगड़ा नाला (डिमो) में वीरवार दोपहर कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार घटना वीरवार दोपहर 12:00 बजे की है जब कार में सवार होकर चार लोग सरांह से धबास जा रहे थे। इसी बीच दोगड़ा नाला के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक की पहचान रूद्र हिमटा (15) पुत्र गोपाल हिमटा निवासी गांव क्यारी, ग्राम पंचायत सरांह तहसील चौपाल के रूप में हुई है। हादसे में अनुज हिमटा पुत्र रामलाल गांव की क्यारी, अभिषेक पुत्र नरेंद्र चौहान ग्राम सरांह और अक्षय रावत पुत्र मोहन रावत निवासी गांव सरकली, तहसील चौपाल को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया की मृतक के परिजनों को 15,00 रुपये और घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए हैं।