फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mytars harsh cremiation with state honour in nerwa

हर्ष अमर रहे के नारों से गूंजा नेरवा

Wed, 21 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mytars harsh cremiation with state honour in nerwa
जवान के अंतिम संस्कार पर राजकीय सम्मान देते सेना के टुकड़ी।
नेरवा (रोहडू़)। मध्य प्रदेश में सेवाएं देते हुए शहीद हुए तहसील नेरवा के थरोच निवासी हर्ष पोटन का उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान शहीद हर्ष अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा, हर्ष तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा थरोच क्षेत्र गूंज उठा। हर्ष के चचेरे भाई सुनील और वीरेंद्र ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व सेना के जवानों ने शोक धुनों के बीच सात तोपों की सलामी दी।
विज्ञापन

थरोच पहुंचने पर शहीद की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए राणा थरोच के दरबार के प्रांगण में रखा गया था। यहां हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम चौपाल चेत सिंह नेगी, चौपाल का कार्यभार देख रहे डीएसपी ठियोग कुलवीर सिंह, एसएचओ चौपाल केवल सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

शहीद की चचेरी बहन अनीता पोटन चौहान ने बताया कि हर्ष बहुत ही मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व का मालिक था। यही वजह है कि वह सबका प्यारा था। उन्होंने कहा कि परिवार को उसके इस तरह असमय जाने का जीवन भर गम रहेगा। मगर देश सेवा के दौरान उसकी शहादत का फर्क भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट, प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा, नगर पंचायत नेर की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा और समस्त व्यापार मंडल नेरवा ने हर्ष की शहादत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। हर्ष का मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed