फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mustard oil did not reach Kinnaur, people worried, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: किन्नौर में महंगे तेल का तड़का लगाने को मजबूर लोग

Thu, 30 Jan 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में 1,37,487 लीटर सरसों तेल की आपूर्ति नहीं पहुंची
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में तेल न मिलने से उपभोक्ताओं में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के 68 सस्ते राशन के डिपुओं में दो माह से सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं पहुंची है। इस कारण जिले के लोग महंगे तेल का तड़का लगाने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर जिले के 21,487 राशन कार्ड धारकों पर पड़ रहा है। किन्नौर जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के पास 1,37,487 लीटर सरसों तेल की आपूर्ति नहीं पहुंची है। जिले की गृहिणियों का कहना है कि सरकारी डिपो में दिसंबर और जनवरी माह का सरसों के तेल का कोटा कम आने से नए साल पर लोसर पर्व में पकवानों को बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण इस साल त्योहार में पकवान कम बनाने पड़े। जानकारी के मुताबिक, खाद्य आपूर्ति विभाग के पास सरसों तेल का कुल कोटा 3,43,807 लीटर पहुंचता है, लेकिन अब तक विभाग के पास 2,०6,320 लीटर तेल पहुंचा है, जबकि 1,37,487 लीटर सरसों तेल पहुंचना बाकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दो महीने का सरसों तेल नहीं मिला है। बताया जा रहा है सरकार ने सरसों तेल के लिए नए टेंडर लगाए हैं। जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के तीन होलसेल डिपो रिकांगपिओ, भावानगर और टापरी में स्थित हैं। गरीब परिवारों की रसोई पर महंगाई की मार न पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार डिपुओं में सस्ते रेट पर सरसों का तेल उपलब्ध करवा रही है, लेकिन दो माह से उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल ही नहीं मिला है।



जिले में 1,37,487 लीटर सरसों के तेल आना शेष है। जल्द ही जिले के सभी राशन डिपुओं में तेल वितरित किया जाएगा। - धनवीर ठाकुर, अधिकारी, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article