फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Muskaan Charas becomes President of Rampur Municipal Council

Rampur Bushahar News: कांग्रेस समर्थित मुस्कान चारस बनी नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष

Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Muskaan Charas becomes President of Rampur Municipal Council
नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर 
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
पूर्व अध्यक्ष प्रीति कश्यप और उपाध्यक्ष अश्वनी सहित एक पार्षद रहे नदारद
भाजपा के दो पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का किया समर्थन

संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में बीते एक वर्ष से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का इंतजार अब खत्म हो गया है। छह पार्षदों की सहमति से वार्ड नंबर-9 की पार्षद मुस्कान चारस को अध्यक्ष और वार्ड नंंबर-2 से पार्षद विशेषर लाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। इस चुनाव प्रक्रिया में पूर्व नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी समेत पार्षद प्रदीप नदारद रहे। इस कारण कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भाजपा समर्पित पार्षद स्वाति बंसल और कांता का समर्थन मिला। गौरतलब है कि बीते वर्ष जुलाई में नगर परिषद के नौ वार्डों में से पांच वार्ड के पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसे पारित कर पार्षदों ने उपायुक्त शिमला को सौंपा था। उसके बाद से नगर परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद रिक्त था।
नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में नगर परिषद रामपुर के टाउन हॉल में सुबह 11 बजे पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में कोरम पूर्ण होने के बाद प्राधिकृत अधिकारी ने नगर परिषद के सभी उपस्थित सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और सदस्यों को नामांकन के लिए प्रपत्र प्रदान किए गए। जिसे भर कर जमा करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। इस बैठक में नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए साधारण बहुमत की आवश्यकता थी, जिसमें कुल नौ पार्षदों में से छह पार्षदो ने बैठक में भाग लिया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-9 से मुस्कान और वार्ड- 2 से विशेषर लाल का नाम प्रस्तावित किया गया। वार्ड-5 से पार्षद रोहिताश्रव ने इसका समर्थन किया। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए विशेषर लाल का नाम मुस्कान ने प्रस्तावित किया। रोहिताश्रव ने इसका भी समर्थन किया। साथ ही अन्य पार्षद वार्ड-4 से स्वाति बंसल, वार्ड-6 से कांता देवी, वार्ड-7 से गोबिंद राम ने भी इन नामों का समर्थन किया। इसके बाद बिना कोई मतदान के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-9 से मुस्कान और उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड-2 से विशेषर लाल को निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन

पहले कोरम पूरा न होने पर स्थगित किए थे चुनाव
इससे पहले 10 जुलाई को नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को तीन चौथाई कोरम पूर्ण न होने पर स्थगित करना पड़ा था। इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल एक्ट के तहत शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल नौ पार्षदों में से छह पार्षदो ने बैठक में भाग लिया और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया।

नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर 

नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed