फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   murder

पब्बर नदी के तट पर नेपाली मजदूर की हत्या

Thu, 18 Jul 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पटसारी में शेखल पुल के पास पब्बर नदी के किनारे एक नेपाली युवक की उसके साथियों ने हत्या कर दी। बुधवार रात नशे की हालत में आपस में कहासुनी होने पर आरोपियों ने रॉड से युवक पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और आरोपी एक ठेकेदार के पास मजदूरी करते हैं। वीरवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शेखल पुल के पास पब्बर नदी के किनारे सुरेश का शव अर्धनग्न हालत में बरामद किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ नेपाली मजदूर पब्बर नदी के किनारे अलग-अलग टेंट में रहते थे। उनमें से एक नेपाली मजदूर बुधवार को रोहड़ू किसी काम से गया था। शाम को वापसी के बाद करीब चार बजे उसने अपने टेंट में साथियों के साथ मिलकर शराब पी। इसी दौरान शराब के नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच बात काफी बढ़ गई और शराब के नशे में धुत्त मजदूरों ने सुरेश कुमार के सिर पर रॉड से हमला किया। हमले में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (36) पुत्र विजय जोशी सांव कुईन वार्ड नंबर 3 तहसील ताता पानी जिला सुरखेत आंचल भैरी नेपाल के तौर पर हुई है। मामले की सूचना के बाद वीरवार को सुबह पुलिस ने शेखल पुल के पास पब्बर नदी के किनारे सुरेश का शव अर्धनग्न हालत में बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हत्या के आरोप में दो मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी रोहड़ू विकास शर्मा के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नेपाली इंद्र कुमार खघा और दीपक ठाकुर को सरस्वतीनगर के पास गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मजदूर भागने की ताक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed