{"_id":"6233788eb7b61b22106f91c7","slug":"munish-win-cricket-turnament-rampur-hp-news-sml4029234192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिश टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिश टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन
विज्ञापन
राजपुरा में मुनिश टीम अंडर-22 क्रिकेट चैंपियन बनने के बाद सामुहिम चित्र में
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राजपुरा में आयोजित अंडर-22 क्रिकेट प्रतियोगिता पर मुनिश की टीम ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में हनी ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी एवं युवा क्रिकेटर रोनू चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद स्पर्धाओं से अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखरने का भी मौका मिलता है। खिताबी मुकाबला निरमंड और मुनिश के बीच खेला गया। इसमें निरमंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 106 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मुनिश की टीम की ओर से हनी ने शानदार 80 रन की पारी खेली और 7.3 ओवर में जीत हासिल कर चैंपियन बनी।
प्रतियोगिता में 30 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मैन ऑफ दी सीरीज और मैन ऑफ दी मैच के खिताब से हनी को नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 18 हजार और ट्रॉफी उपविजेता टीम को 8 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भड़ावली पंचायत वार्ड सदस्य मान सिंह, राजेंद्र कायथ, राजेश चौहान, मिकी, हर्ष, अंकुश, कुशल और साहिल नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।