{"_id":"66d07699a90b47cc160d947a","slug":"municipal-council-will-take-action-against-those-throwing-garbage-on-the-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-120953-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करेगा नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करेगा नगर परिषद
विज्ञापन
राेहड़ू बाजार में घर द्वार से कचरा एकत्र कर रहा नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू बाजार में घर द्वार से कूड़ा एकत्रित कर रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर परिषद अब कानूनी कार्रवाई करेगा। नगर परिषद रोहड़ू के सफाई पर्यवेक्षक मनोज चौहान ने बताया कि 18 जुलाई से 28 जुलाई तक शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद रोहड़ू में एक पर्यवेक्षक तैनात किया था। इस तैनाती का उद्देश्य नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करना था। रिपोर्ट के अनुसार, अपर बाजार रोहड़ू में सफाई के दौरान प्रयुक्त ट्रैक्टरों में स्थानीय लोग और दुकानदार मिश्रित कूड़ा, जिसमें सूखा और गीला दोनों शामिल हैं, फेंक रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए पर्यवेक्षक ने सुझाव दिया कि अपर बाजार रोहड़ू में ट्रैक्टरों का उपयोग बंद कर दिया जाए और घर-घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग निर्धारित दिनों में उठाने की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाए। उसके बाद ट्रैक्टरों का उपयोग बंद कर घर-घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग निर्धारित दिनों में उठाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। यदि इस व्यवस्था में कहीं कमी या खामी है तो नगर परिषद कार्यालय में इसकी शिकायत की जा सकती है।
मनोज चौहान ने सभी नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि वह अपने घरों पर ही सूखा और गीला कचरे की श्रेणियों में अलग-अलग करें और निर्धारित दिनों में इसे नगर परिषद को सौंपें। दुकानदारों से भी अनुरोध है कि वे अपना कचरा सफाई कर्मचारियों को ही दें। सड़क पर कचरा न फेंके और समय-समय पर कचरा उठाने का उपयोगिता शुल्क भी जमा करवाए। सड़क पर कचरा फेंकने वालों व नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।