फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal Council Rampur, street vendors' goods will be confiscated, encroachment, Shimla

Rampur Bushahar News: तीन दिन में नहीं हटे रेहड़ी-फड़ी वाले तो सामान होगा जब्त

Tue, 03 Sep 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
शहर में गंदगी फैला रहे रेहड़ी-फड़ी वाले, अब कार्रवाई करेगी नगर परिषद
विज्ञापन


लंबे समय से शहर में परेशानी का सबब बना अवैध अतिक्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में हर रोज हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नेशनल हाईवे-पांच समेत शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ियां सजी हुई हैं। ये रेहड़ी-फड़ी वाले शहर की सफाई व्यवस्था को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद ने अब रेहड़ी-फड़ी वालों को तीन दिन में अपना सामान समेटने का अल्टीमेटम दिया है। यदि तीन दिन में ये रेहड़ी-फड़ी नहीं हटती है, तो नगर परिषद इनका सामान जब्त कर कार्रवाई करेगी।

नगर परिषद क्षेत्र में डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक एनएच-पांच और विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी वाले बैठे हैं। वर्षों से नियमों को दरकिनार कर ये रेहड़ी-फड़ी वाले अपना कारोबार चला रहे हैं। खनेरी अस्पताल, चौधरी अड्डा सहित मुख्य बाजार में सबसे अधिक रेहड़ी-फड़ी सजी हैं। ऐसे में यहां आने वाले हजारों लोगों, स्कूली बच्चों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, नगर परिषद की ओर से कार्रवाई न होने के कारण अवैध रूप से रेहड़-फड़ी लगाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब नगर परिषद ने इन अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मंगलवार को व्यापारमंडल, स्वास्थ्य विभाग और रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान चारस ने की। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि शहर में गलियों में जो अवैध-रूप से रेहड़ी-फड़ी वाले बैठे हैं, वो काफी गंदगी फैला रहे हैं। शहर की नालियों में गली-सड़ी सब्जियां फेंकी जा रही हैं, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। अधिकतर नालियां कचरे के कारण अटकी हुई हैं। उन्होंने चेताया किा यदि इन रेहड़ी-फड़ी वालों ने तीन दिन के भीतर अपना कारोबार नहीं हटाया, तो नगर परिषद उनका सामान जब्त कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने शहर के सभी रेहड़ी-फड़ी वालों को निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिन में अपना सामान समेट लें। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद स्वाति बंसल, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed