{"_id":"6b02d821928b354b070b355d","slug":"mou-between-saraswatinagar-college-and-shoolini-university-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-175503-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज और शूलिनी विश्वविद्यालय में एमओयू, मेधावी विद्यार्थी को मिलेगी 100 फीसदी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज और शूलिनी विश्वविद्यालय में एमओयू, मेधावी विद्यार्थी को मिलेगी 100 फीसदी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज और शूलिनी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, मेधावी विद्यार्थी को मिलेगी 100 प्रतिशत
तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्ष
रोजगार और प्रबंधन क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाओं से करवाया अवगत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर और शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इस दौरान शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पीके खोसला ने महाविद्यालय के एक जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के लिए 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। एलबीएस महाविद्यालय और शूलिनी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने डॉ. शालू डोगरा, सहायक प्रोफेसर किरण मांटा और सहायक प्रोफेसर शर्मिला नलवा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के पहले दिन दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग और आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से एमओयू हुआ। एलबीएस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता की ओर से डॉ. शालू डोगरा और शूलिनी विश्वविद्यालय की ओर से चांसलर डॉ. पीके खोसला ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान महाविद्यालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर चांसलर ने एक जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थी को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट ने कॅरिअर परामर्श सत्र आयोजित किया। इस सत्र में विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद विद्यार्थियों के साथ एलबीएस महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों को आसपास के दर्शनीय एवं महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिला। इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अतुल खोसला और एडवाइजर आउटरीच डॉ. चंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एलबीएस महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और एमओयू के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर, कुलपति, एडवाइजर आउटरीच और डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोगात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक अवसरों से जोड़ने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और कॅरिअर निर्माण में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने तीन दिवसीय कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।