{"_id":"69cfb09a416af26820031c1b","slug":"motor-adventure-fest-to-be-held-for-the-first-time-at-rohru-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157367-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में पहली बार मोटर एडवेंचर फेस्ट, चालक दिखाएंगे साहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में पहली बार मोटर एडवेंचर फेस्ट, चालक दिखाएंगे साहस
विज्ञापन
एक्सपीडिशन रोहड़ू से चांशल पास होते हुए डोडरा-क्वार तक जाएगी
एक्सट्रीम ऑफ रोड ट्रैक तैयार, देशभर के चालक लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस साल पहली बार मोटर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन होगा। वाहन चालकों का यह साहसिक मेले का मुख्य आकर्षण बनेगा। एसडीएम रोहड़ू एवं मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि यह पहल क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस फेस्ट में रोमांच और एडवेंचर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके तहत विशेष रूप से एक एक्सट्रीम ऑफ रोड ट्रैक तैयार किया गया है, जहां देशभर से पहुंचने वाले चार वाहन चालक अपनी ड्राइविंग क्षमता और साहस का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांचक होगा। एसडीएम ने बताया कि इस फेस्ट का अगला चरण मोटर एक्सपीडिशन के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह एक्सपीडिशन रोहड़ू से चांशल पास होते हुए डोडरा-क्वार तक जाएगी। इस दौरान प्रतिभागियों को हिमालयी क्षेत्र की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के साथ दुर्गम और चुनौतीपूर्ण मार्गों पर ड्राइविंग का अनूठा अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं और एडवेंचर प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018246317 पर संपर्क कर सकते हैं। यह आयोजन रोहड़ू मेले को नई पहचान देने के साथ साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत साबित होगा।