फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Motion passed in the House; delegation to meet the Chief Minister soon

Rampur Bushahar News: नगर परिषद के अधीन हो रामपुर का लवी मेला

Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Motion passed in the House; delegation to meet the Chief Minister soon
रामपुर नगर परिषद की मासिक बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते पार्षद और अधिकारी। संवाद
. हाउस में पास किया प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


. वार्ड नंबर-तीन गांधी पार्क में होगा गुमटी का निर्माण
. खुले में कचरा फेंकने से बढ़ रही बंदरों की समस्या, आम जनता से सहयोग की अपील

. नगर परिषद की बैठक में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और नए कार्यों पर हुई चर्चा

. हर घर को रास्ते, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज से जोड़ना नगर परिषद का लक्ष्य : करण शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने में फंड की समस्या बनी हुई है। ऐसे में शहर का विकास सुनिश्चित करवाने के लिए रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला नगर परिषद के अधीन किया जाना चाहिए। नगर परिषद की मासिक बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। सभी पार्षदों ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित किया है कि यह मेला पूर्व की भांति नगर परिषद की ओर से ही आयोजित हो। इस मसले को लेकर जल्द ही नगर परिषद का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा। नगर परिषद की दूसरी मासिक बैठक में लंबित विकास कार्यों और नए कार्यों को शुरू करने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में नगर परिषद के नौ वार्डों की समस्याओं पर मंथन हुआ। नगर परिषद रामपुर की दूसरी बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने की, जबकि बैठक की कार्रवाई का संचालन कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने किया। इस दौरान सभी वार्डों से आए पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखा। पार्षदों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या रास्तों, स्ट्रीट लाइटों और सीवरेज कनेक्शन से घरों को जोड़ने की है। बैठक में सभी वार्डों में रास्तों के निर्माण और स्ट्रीट लाइटों को लगाने बारे प्रस्ताव पारित हुए। इसके अलावा सीवरेज प्रणाली से कई घरों के न जुड़ने के मुद्दे पर निर्णय लिया गया कि यदि कोई भवन मालिक सीवरेज की लाइन ले जाने से मना करता है, तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के गांधी पार्क से इंदिरा मार्केट को जाने वाले रास्ते में शरारती तत्वों और नशेड़ियों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। समस्या से निपटने के लिए यहां गुमटी बनाने का निर्णय लिया गया। इस गुमटी में पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। गुमटी स्थापित होने से यहां असामाजिक तत्वों की समस्या समाप्त हो जाएगी। बैठक में बढ़े हुए कचरा शुल्क को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यह निर्णय पूर्व की नगर परिषद के समय लिया गया है। प्रदेश की अन्य नगर परिषद और नगर पंचायत में इन्हीं दरों से शुल्क लिया जा रहा है। बैठक में विभिन्न वार्डों में खुले में फेंके जा रहे कूड़े-कचरे को लेकर भी चर्चा हुई और वार्डों में रहने वाले लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग मांगा गया। इसके अलावा बैठक में वार्डों के विभिन्न कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी डाले गए और कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।



शहर के विकास कार्यों के लिए फंड की कमी आड़े आ रही है। ऐसे में रामपुर का लवी मेला जिला प्रशासन के बजाय नगर परिषद के अधीन होना चाहिए ताकि मेले से प्राप्त आय शहर के विकास पर खर्च हो सके। इस बारे में प्रस्ताव तैयार किया गया है और जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी जाएगी। राहगीरों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए गांधी पार्क से इंदिरा मार्केट को जोड़ने वाले रास्ते में गुमटी का निर्माण होगा। शहर के लोगों से स्वच्छ और सुंदर नगर परिषद के निर्माण के लिए सहयोग मांगा है। -- करण शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article