{"_id":"688231af1b38e010cc072555","slug":"most-of-the-roads-in-aani-area-remained-blocked-for-the-fourth-day-as-well-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-140057-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें चौथे दिन भी रहीं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें चौथे दिन भी रहीं बाधित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। भारी बरसात के चलते आनी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है। क्षेत्र की अधिकतर ग्रामीण सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-305) चौथे दिन बाधित रहा। इससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, श्वाड से दो बसों को सीमित रूटों पर भेजा गया। इनमें से जाबो रूट की बस को कुंगश तक और कोठी रूट की बस को कुंदरीखड्ड तक ही चलाया जा सका। अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि भारी मलबा और सड़क टूटने के कारण अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बसें नहीं चल पा रही हैं।वहीं, एनएच-305 पर भी खनाग के पास झेड़ स्थान के पास डंगा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद है। हालांकि, कुल्लू जाने के लिए छोटी गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग कंडुगाड़-जाओं-खनाग होकर भेजा जा रहा है। एनएचएआई के एसडीओ आरएम. शर्मा ने बताया कि डंगे के पुनर्निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।