फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mohan Singh Dogra from Rohru receives President's Police Medal

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के मोहन सिंह डोगरा को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 16 Aug 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चार दशक के सेवाकाल में सामरिक एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
करछारी पंचायत के शलाश गांव निवासी मोहन सिंह डोगरा को स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सराहनीय सेवा से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) चंडीगढ़ में निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मोहन सिंह डोगरा ने वर्ष 1987 में आईटीबीपी में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। करीब चार दशक के सेवाकाल के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न सामरिक एवं संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। कर्तव्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के चलते उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। सेवाकाल के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सिविल पुलिस तथा गृह मंत्रालय के अंतर्गत भी सेवाएं दी हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें पहले डीजी इंसिग्निया मेडल और पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। मोहन सिंह डोगरा को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने से रोहड़ू क्षेत्र और विशेष रूप से उनके पैतृक गांव शलाश में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed