फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mock drill very soon

Rampur Bushahar News: भारत-पाक में तनाव के बीच किन्नौर में जल्द होगी ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल को लेकर जल्द पंचायतों को दी जाएगी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर) भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए देश में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और उन्हें सतर्क रहने को कहा है।
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल को लेकर तिथि की जानकारी मिलते ही जिला किन्नौर में भी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से सभी पंचायतों और जनता को समय रहते दे दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों, भ्रामक अफवाहों और बिना पुष्टि वाली खबरों से दूर रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी जानकारी की सत्यता के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जनता को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed