{"_id":"68d295ba2d7cb8b2520511aa","slug":"mla-visited-the-disaster-affected-area-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144522-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : लोकिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : लोकिंद्र
विज्ञापन
निरमंड खंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान जन समस्याएं सुनते विधायक आनी लोकिंद्र कु
विधायक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा, लोगों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। आनी के विधायक लोकिंद्र कुमार ने मंगलवार को डीम, कोट और अर्सू पंचायत के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ बैठक की। लोकिंद्र ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में इस बार आपदा से अत्यधिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र की ज्यादातर आबादी गांवों में रहती है। खेतीबाड़ी और पशु पालन अधिकांश लोगों की आजीविका के मुख्य साधन हैं, लेकिन बरसात में तबाही की वजह से जीवनयापन उनके लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावितों के लिए 1500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है, जो स्वागत योग्य है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निरमंड नरोत्तम ठाकुर, महामंत्री जीवन चौहान, विदेश निगम, देवेंद्र नेगी, दलीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।