फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mixer fell into Satluj river, accident, KinnauMixer fell into Satluj river, accident, Kinnaur

Rampur Bushahar News: सतलुज नदी में समाया मिक्सर मिलर, दो लोगों का नहीं लगा सुराग

Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
सार

शनिवार रात को निजी परियोजना में तैनात मिक्चर मिलर सतलुज नदी में गिर गया था, जिसमें दो लोग लापता हो गए थे।

विज्ञापन
Mixer fell into Satluj river, accident, KinnauMixer fell into Satluj river, accident, Kinnaur
हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर जिले के शोंगटोंग में सतलुज नदी में डूबे मिक्सर मिलर के चालक और सहायक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शनिवार रात को निजी परियोजना में तैनात वाहन सतलुज नदी में समा गया था, जिसमें दो लोग लापता हो गए थे। रेस्क्यू दल के 50 सदस्य सतलुज नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के तांगलिंग-शोंगटोंग संपर्क मार्ग पर एक मिक्क्सर मिलर एचआर 66 सी 2601 दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गया था। यह वाहन शोंगटोंग से कड़छम की ओर जा रहा था। रात करीब नौ बजे जब शोंगटोंग पुल के पास पहुंचा, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सतलुज नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल के सदस्यों ने नदी में लापता हुए चालक और सहायक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस हादसे में चालक रिखी परियार पुत्र किशोरी लाल (26) किश्तवाड़, जम्मू कश्मीर और सहायक कन्हैया लाल पुत्र चतुर सिंह, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश लापता हो गए हैं। रविवार सुबह फिर से सतलुज नदी में लापता दोनों लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन, रिकांगपिओ पुलिस, क्यूआरटी टीम, होमगार्ड सहित रेस्क्यू दल के 50 सदस्य लापता हुए लोगों की तलाश में जुटे रहे। रेस्क्यू दल ने सतलुज नदी में शोंगटोंग से लेकर कड़छम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को फिर से करीब 11 किलोमीटर के दायरे में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। उधर, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू दल दो लोगों की तलाश में जुटा है। सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ड्रोन और गोताखोरों की मदद से भी की जा रही तलाश
रविवार को ड्रोन और गोताखों की मदद भी ली गई। ड्रोन और गोताखोरों ने शोंगटोंग से लेकर कड़छम तक करीब 11 किलोमीटर के संभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालांकि सतलुज नदी के किनारे चल रही तेज हवाओं के कारण ड्रोन उड़ाने में खासी दिक्कतें पेश आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed