{"_id":"62b0aea9a1eeed3a7e6c3bc7","slug":"missing-student-found-from-darlaghat-rampur-hp-news-sml4127654126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़लाघाट से मिला रामपुर से लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़लाघाट से मिला रामपुर से लापता छात्र
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर से लापता छात्र सीमांत पुजारी को पुलिस ने दाड़लाघाट से ढूंढ निकाला है। जांच में पता चला है कि छात्र चालक बनने के लिए दाड़लाघाट पहुंचा था। रामपुर पुलिस के तीन सदस्यीय दल ने छात्र को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक नौ जून को छात्र सीमांत पुजारी बीए प्रथम वर्ष का अंतिम पेपर देने के लिए कॉलेज गया था लेकिन परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों और रिश्तेदारों ने अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 19 जून को सीमांत के पिता फतेह सिंह ने रामपुर पुलिस थाना में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने सीमांत की तलाश के लिए तीन सदस्यीय पुलिस दल का गठन किया।
छानबीन के बाद पता चला कि सीमांत ड्राइवर बनने के लिए सोलन जिला के दाड़लाघाट चला गया है। यहां वह एक ट्रक ड्राइवर के साथ था। इसके बाद पुलिस टीम दाड़लाघाट पहुंची और सीमांत को तलाश निकाला। पुलिस ने रविवार शाम को उसे पिता के हवाले कर दिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इसकी पुष्टि की है।