फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   'Miss Bushahr' and 'Voice of Bushahr' to be selected for the first time at the Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले में पहली बार चुने जाएंगे मिस बुशहर और वॉयस ऑफ बुशहर

Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बुशहर रियासत के इतिहास और विरासत को प्रदर्शनियों के माध्यम से जान सकेंगे लोग
विज्ञापन

लेजर शो और रिवर राफ्टिंग करवाने का भी प्रस्ताव
क्लीन एंड ग्रीन लवी अभियान के तहत प्रथम आने वाली पंचायत को मिलेगा 30 हजार का नकद पुरस्कार
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन गतिविधियों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, पहली बार मिस बुशहर और वॉयस ऑफ बुशहर चुने जाएंगे। 11 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय मेला शुरू होगा। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार मिस बुशहर और वॉयस ऑफ बुशहर प्रतियोगिता के लिए प्रस्ताव है। इसके अलावा बुशहर ओपन डांस प्रतियोगिता, लेजर शो, घुड़सवारी और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। लोगों को लवी मेले और बुशहर रियासत के गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। ढोल-नगाड़ा, करनाल और नरसिंघा जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ सतलुज घाटी, बुशहर रियासत और भारत-तिब्बत संबंधों पर केंद्रित साहित्य उत्सव आयोजित करने की भी योजना है। पारंपरिक खाद्य उत्सव में बुशहर रियासत और पार-पहाड़ी क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, रिवर राफ्टिंग के लिए वजीर बावड़ी से दत्तनगर तक का मार्ग प्रस्तावित है। इन गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदर्शनियों में दिखेगी बुशहर रियासत की विरासत
मेले में ऐतिहासिक एवं विरासत प्रदर्शनी के माध्यम से बुशहर रियासत और लवी मेले के इतिहास को दर्शाया जाएगा। इसके लिए पुरानी तस्वीरों, ऐतिहासिक दस्तावेज और पारंपरिक वास्तुकला से जुड़ी सामग्री को प्रदर्शित करने की योजना है। इसके अलावा पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पाद, आभूषण, स्थानीय कृषि उत्पाद, सेब और बागवानी से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। स्थानीय स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के उत्पादों को भी मंच मिलेगा। पारंपरिक शिल्पकला का सजीव प्रदर्शन, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, रामपुर की विरासत सैर और पारंपरिक लवी बाजार एवं हाट भी प्रस्तावित गतिविधियों में शामिल हैं। मेले के दौरान नशामुक्त हिमाचल, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर लगेंगे और अभियान चलाएंगे
मेले में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही यातायात प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। मेले को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए क्लीन एंड ग्रीन लवी और प्लास्टिक मुक्त मेला अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम स्थान हासिल करने वाली पंचायत को 30 हजार रुपये, दूसरा स्थान पाने वाली पंचायत को 20 और तीसरा स्थान पाने वाली पंचायत को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पौधरोपण सहित अन्य पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article