{"_id":"63878e29f9a5900a7c6e7745","slug":"misinformation-is-being-done-against-doctors-on-social-media-rampur-hp-news-sml4294581104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सोशल मीडिया पर चिकित्सकों के खिलाफ किया जा रहा है दुष्प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सोशल मीडिया पर चिकित्सकों के खिलाफ किया जा रहा है दुष्प्रचार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल में सेवारत डॉक्टरों के खिलाफ सोशल मीडिया में कथित भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इससे डॉक्टरों को मनोबल गिर रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन रामपुर ने चेताया है कि यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगती तो सभी डॉक्टर हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रकाश डरोच ने प्रेसवार्ता कर कहा कि खनेरी अस्पताल चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। मगर अस्पताल के डॉक्टरों की सोशल मीडिया पर छवि खराब की जा रही है। इससे डॉक्टरों का मनोबल गिर रहा है। तथ्यों को दरकिनार कर डॉक्टरों के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी की जा रही है।
मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एएस सुचिता पालमो, महासचिव गगन शर्मा सहित अन्यों ने कहा कि खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी पूरी लगन और मरीजों को उचित सेवा सुनिश्चित करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। असामाजिक तत्व चिकित्सा अधिकारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ के खिलाफ व्यक्तिगत प्रतिशोध की भावना से अस्पताल परिसर में हंगामा करते हैं। मरीजों को कर्मचारियों और डॉक्टरों के खिलाफ भड़का रहे हैं।
विज्ञापन
मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन रामपुर ने एसडीएम और डीएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर इन मामलों को पूरी तत्परता से देखने और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो चिकित्सा अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।